गुना नगर: भगत सिंह कॉलोनी में सनसनीखेज वारदात, स्कॉर्पियो से आए चोरों ने पांच घरों को बनाया निशाना, पुलिस को चुनौती
गुना के कैंट थाना क्षेत्र की भगत सिंह कॉलोनी में 4 अप्रैल रात करीब 3 बजे चोरों ने एक साथ पांच सूने घरों के ताले तोड़कर लाखों के जेवर और नगदी चोरी कर ली। सुबह घटना का पता चलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। एक जगह चोर CCTV में कैद हुए हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है और फिंगरप्रिंट साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।