नारासन: सिक्खर और भगवानपुर चंदनपुर गांव में पूर्व कैबिनेट मंत्री ने आयोजित की धन्यवाद सभा
रुड़की की मंगलोर विधानसभा के शिक्खर और भगवानपुर भगवानपुर चंदनपुर गांव में आज हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री करतार सिंह भडाना ने धन्यवाद सभा का आयोजन किया है। इस धन्यवाद सभा में दोनों गांव के सैकड़ो लोगों के द्वारा भाग लिया गया है। दरअसल पिछले साल मंगलोर विधानसभा के उपचुनाव हुए थे। इस उप चुनाव में करतार सिंह भड़ाना को जनता का भरपूर प्यार मिला था।