बरहरुवा: बरहरवा बंद घर में चोरी मामले में गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
बरहरवा थाना क्षेत्र के छाताडांगल में एक बंद पड़े घर में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस चोरी की घटना में शामिल कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की गई खिड़की के एल्युमिनियम फ्रेम, सीलिंग फैन और एसी का कंप्रेसर बरामद कर लिया गया है।