राष्ट्रीय कदम न्यूज़ की खास बातचीत | हल्का सुतराणा, जिला पटियाला, कांग्रेस नेता अमरजीत सिंह घगा ने राष्ट्रीय कदम न्यूज़ से विशेष बातचीत में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी दावेदारी मजबूत अंदाज़ में पेश की।
अमरजीत सिंह घगा ने कहा: "यदि कांग्रेस पार्टी मुझे टिकट देती है, तो मैं सुतराणा विधानसभा सीट जीतकर पार्टी की झोली में डालने का पूरा प्रयास करूंगा।" उन्होंने यह भी कहा कि हल्का सुतराणा को एक स्थानीय (लोकल) उम्मीदवार की जरूरत है, क्योंकि क्षेत्र में बाहरी उम्मीदवार का मुद्दा लगातार हावी रहा है। उनका दावा है कि स्थानीय उम्मीदवार ही जनता की समस्याओं और क्षेत्र की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझ सकता है।
क्या इस बार कांग्रेस सुतराणा में स्थानीय चेहरे पर भरोसा जताएगी? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
#AmarjitSinghGhaga #Congress #Sutrana #Patiala #PunjabPolitics #Election2027 #LocalCandidate #PunjabElection #PoliticalInterview