सांगानेर: जयपुर ग्रामीण की मौखमपुरा थाना पुलिस ने क्रेशर मशीनों से लोहे का सामान चोरी करने वाले 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
जयपुर ग्रामीण की मौखमपुरा थाना पुलिस ने क्रेशर मशीनों से लोहे का सामान चोरी करने के मामलों का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वहीं पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया लोहे का सामान भी बरामद कर लिया है। थाना अधिकारी ने बताया कि मामले में मुकेश गुर्जर,सुखराम गुर्जर और बंशीलाल गुर्जर को गिरफ्तार किया गया है।