हज़ारीबाग: हाथियों के आतंक के बीच बड़ा हादसा: बंगाल से आई टीम के दो सदस्यों की मौत, 8 घायल, ओपी घाटी मोड़ पर पलटी गाड़ी
हजारीबाग:हजारीबाग में हाथियों के उत्पात के बीच बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हाथी भगाने के लिए पश्चिम बंगाल से आई विशेष टीम की गाड़ी ओपी घाटी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो सदस्यों की मौके पर मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायलहो गए।एक गंभीर घायल को रिम्स रांची रेफर किया गया है, जबकि अन्य का इलाज शेख मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।