हज़ारीबाग: हजारीबाग में हाथियों की गतिविधि बढ़ने से वन विभाग ने जारी किया अलर्ट
हजारीबाग और आसपास के क्षेत्रों में हाथियों की बढ़ती गतिविधि को देखते हुए वन विभाग ने अलर्ट जारी किया है। डीएफओ विकास कुमार उज्ज्वल ने लोगों से सतर्क रहने और “हमार हाथी” मोबाइल ऐप इंस्टॉल करने की अपील की है।ऐप के जरिए हाथियों की ताज़ा लोकेशन और 5–10 किमी के दायरे में रहने वालों को अलर्ट कॉल की सुविधा मिलेगी। वन विभाग ने अपील की है कि हाथी दिखने पर जानकारी दे।