हज़ारीबाग: सकरेज: ढाबा विस्तार के लिए जंगल में आग लगाने का आरोप, विवाद बढ़ा
सकरेज में जंगल में आग लगाने का आरोप। बरकट्ठा थाना क्षेत्र के सकरेज में जंगल में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि फॉरेस्ट क्षेत्र में ढाबा विस्तार के लिए जानबूझकर आग लगाई जा रही है। लगातार आग की घटनाओं से वन संपदा को नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। वन विभाग ने जांच की बात कही है।