सिकंदरा: पिंडार्थू गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने घर के बरामदे में फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
सिकंदरा थाना क्षेत्र के पिंडार्थू गांव में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना से गांव में सनसनी फैल गई।जानकारी के अनुसार पिंडार्थू गांव निवासी रविंद्र की 19वर्षीय बेटी किरन उर्फ मैना ने शनिवार दोपहर करीब 2 बजे घर के अंदर बने बरामदे में छप्पर के नीचे दुपट्टे के सहारे फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला ली।