सावर: सोबडी में अवैध जल कनेक्शन के खिलाफ कार्रवाई, विभाग के अधिकारी ने 8 जनों के खिलाफ थाने में करवाया मामला दर्ज
Sawar, Ajmer | Jun 7, 2026 सोबडी में पेयजल संकट व अवैध जल कनेक्शन के खिलाफ ग्रामीणों द्वारा ब्यावर -केकडी सड़क मार्ग जाम करने के बाद हरकत में आये जलदाय विभाग के अधिकारियों सहायक अभियंता,कनिष्ठ अभियंता,अनुबंधक व कर्मचारियों की संयुक्त टीम ने घर-घर सर्वे किया।रविवार सुबह 11 बजे जानकारी दी।8 अवैध जल कनेक्शनधारियों के खिलाफ थाने मे रिपोर्ट दी।