जगदलपुर: बुजुर्ग सुरक्षाकर्मी नंददुलाल डे से मारपीट मामले में बंगाली समाज ने सौंपा ज्ञापन, गैर-जमानती धाराएं जोड़ने की मांग की
विशाल मेगा मार्ट व वर्गीस बिल्डर्स में कार्यरत बुजुर्ग सुरक्षाकर्मी नंददुलाल डे के साथ हुई बेरहमी से मारपीट के मामले में बंगाली समाज ने कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक के नाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की मांग की।