डुमरा: शहर में सड़क सुरक्षा माह के तहत जिला प्रशासन के अधिकारियों ने लोगों में जागरूकता फैलाने हेतु निकाली रैली।
सीतामढ़ी शहर में सड़क सुरक्षा माह के तहत जिला प्रशासन के अधिकारियों ने लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रैली निकाला है। शहर के कारगिल चौक,बस स्टैंड सहित अन्य मुख्य चौक चौराहा पर यह रैली निकाली गई। मौके पर डीएम मनेष कुमार मीणा डीटीओ स्वप्निल कुमार के अलावा दर्जनो अधिकारी मौजूद थे।