डुमरा: सीतामढ़ी डीएम ने सड़क सुरक्षा माह के तहत शहर के लोगों से हेलमेट पहनने की अपील की
सीतामढ़ी शहर में आज डीएम ने खुद सड़क पर उतरकर लोगों से हेलमेट पहनने की अपील की है। दरअसल, सड़क सुरक्षा माह के तहत सीतामढ़ी डीएम आज सीतामढ़ी शहर में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाइक चालक व पीछे बैठे व्यक्ति से भी हेलमेट लगाने की अपील करते हुए सड़क दुर्घटना से बचने के लिए उपाय भी बताए।