डुमरा: जिला भाजपा कार्यालय में नगर विधायक मिथिलेश कुमार ने लगाया मासिक कार्यकर्ता दरबार
सीतामढ़ी के नगर विधायक मिथिलेश कुमार ने जिला भाजपा कार्यालय में आज कार्यकर्ता दरबार लगाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की समस्याओं से नगर विधायक मिथिलेश कुमार को अवगत कराया। मिथिलेश कुमार ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना।