डुमरा: डुमरा प्रखंड के उप प्रमुख की कुर्सी गई अविश्वास प्रस्ताव पर विश्वास मत नहीं कर सके हासिल
डुमरा प्रखंड के उपप्रमुख अजय कुमार विश्वास मत हासिल करने में नाकाम रहे। जिसके कारण उनकी कुर्सी चली गई है। अजय कुमार के विरुद्ध 22 वोट पड़े, जबकि पांच वोट उनके समर्थन में पड़े। पंचायत समिति सदस्य ने अविश्वास प्रस्ताव लगाया था। विश्वास मत हासिल करने में अजय कुमार सफल नहीं रहे।