अलीगढ़ में होली के त्यौहार को लेकर जिला पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सोमवार को शहर में हर वर्ष की तरह निकलने वाले परंपरागत RSS के डोले को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आरएसएस के डोले को लेकर शहर की संवेदनशील सब्जी मंडी चौराहे पर भारी मात्रा में पुलिस बल को तैनात किया गया है।