कटंगी: जनपद पंचायत कटंगी में एसडीएम ने प्रशासनिक अधिकारियों की ली बैठक, कल अगासी आ रहे स्कूल शिक्षा कैबिनेट मंत्री
कटंगी के ग्राम अगासी में विद्या भारती महाकौशल प्रांत जबलपुर द्वारा विद्यालय भवन का निर्माण किया जाना है, जिसकी प्रस्तावित भूमि का भूमिपूजन और निशुल्क स्वास्थ्य शिविर और कृषक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन गुरुवार को किया जा रहा है। भूमिपूजन समारोह में मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा कैबिनेट मंत्री शिरकत करेंगे।