कटंगी: टेकाड़ी (का) के ग्रामीणों ने सीईओ को सौंपा ज्ञापन, पूर्व जनपद सदस्य पर पद का दुरूपयोग कर पंचायत से राशि आहरण करने का आरोप
कटंगी अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत टेकाड़ी (का) के ग्रामीणों ने मंगलवार को सीईओ को एक शिकायती ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वर्ष 2015 से 2022 तक तत्कालीन जनपद सदस्य महेन्द्र भगत ने अपने पद का दुरूपयोग करते हुए जनपद क्षेत्र की अधीन आने वाली ग्राम पंचायत टेकाड़ी (का) में स्वयं और अपने भाई के नाम फर्जी बिल लगाकर लाखों रुपए का आहरण किया है।