कटंगी: जादू टोने के संदेह पर प्रौढ़ की हुई हत्या, कटंगी सिवनी सड़क मार्ग पर निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स में मिली लाश
कटंगी सिवनी मुख्य सड़क मार्ग पर कृषि उपज मंडी से महज चंद कदम की दूरी पर विशाल कोठारी के निर्माणाधीन शॉपिग काम्पलेक्स में रात्रि में चौकीदारी काम करने वाले लिखन सेन्दरे की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। विशाल कोठारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। विशाल कोठारी ने बताया कि सोमवार को करीब 3 बजे जब वह शॉपिंग कांप्लेक्स की तरफ गए तो देखा कि लिखन मरा हुआ पड़ा है।