कटंगी: अमानक पॉलीथिन जब्ती की कार्रवाई पर मचा घमासान, व्यापारियों ने नपा सीएमओ के पास पहुंचकर जताई आपत्ति
नगर परिषद कटंगी ने शहरी क्षेत्र में अमानक पॉलीथिन की जब्ती की कार्रवाई को शनिवार से अंजाम देना शुरू किया है।शनिवार को नपा की महिला कर्मचारियों के साथ एक दुकानदार ने कथित तौर पर धक्का मुक्की की थी। इस पूरी घटना के बाद महिला कर्मचारियों ने पुलिस से शिकायत की थी।सोमवार को जब पुलिस ने दुकानदार को तलब किया तो नगर के तमाम व्यापारियों ने इस पर आपत्ति जताई।