कटंगी: चौकीदार की हत्या करने वाले आरोपी युवक को कटंगी पुलिस ने खमरिया से किया गिरफ्तार, प्रेस वार्ता में दी जानकारी
रविवार-सोमवार की दरमियानी रात्रि कटंगी-सिवनी रोड़ पर, विशाल कोठारी के निर्माणाधीन शॉपिंग काम्प्लेक्स में चौकीदारी का काम करने वाले खमरिया निवासी लिखन सेन्दरे की निर्मम तरीके से हत्या करने वाले आरोपी को कटंगी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता अर्जित की है। पुलिस ने आरोपी युवक बंटी उर्फ अजय कड़पेती को गिरफ्तार कर लिया है।