मखदुमपुर: विसुनगंज पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
विसुनगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गुरुवार के दिन 4 बजे थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस टीम ने लोदीपुर गांव में छापेमारी कर छोटू मांझी, ढक्कन मांझी उर्फ भुटाली मांझी तथा चंदन मांझी को गिरफ्तार किया।