कहरा: सत्तरकटैया आवासीय स्कूल का उद्घाटन करेंगे सीएम, 520 छात्राओं को मिलेगा लाभ, 23 जनवरी को सहरसा पहुंचेंगे सीएम
Kahara, Saharsa | Jan 16, 2025 सहरसा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा 23 जनवरी को होने जा रही है। इस दौरे में वे सत्तरकटैया प्रखंड में करोड़ों की लागत से बने अन्य पिछड़ा कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालय का उद्घाटन करेंगे। यहां 520 छात्राओं को आवासीय सुविधाओं के साथ शिक्षा मिलेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन से पहले क्षेत्र में कई लंबित मुद्दों का समाधान किया जा रहा है।