सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत “आंगन मिलन उत्सव” के तहत जिले के भरतपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मट्टा के आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा दीदियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर “पोषण पर होगा हल्का-फुल्का संवाद” के माध्यम से बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं देखभाल से जुड़े विषयों पर संवाद किया गया।
इसी क्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ आत्मीयता, स्नेह और अपनत्व से भरा न्योता भोज आयोजित किया गया। जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित अतिथियों ने आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया और उनके साथ आत्मीय समय बिताया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यशवंती सिंह तथा विशिष्ट अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष भरतपुर मायाप्रताप सिंह सहित प्रदीप कुमार मंडल अध्यक्ष, हीरालाल यादव महामंत्री, सरपंच धरमपाल बैगा, रामाश्रय पाण्डेय महामंत्री, कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े, अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार, एसडीएम भरतपुर शशि शेखर मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर स्वप्निल वर्मा एवं नेहा खलखो उपस्थित रहे।
#सेवा_संकल्प_अभियान #AanganMilanSeva #SevaSankalpAbhiyan #SevaSankalp