गुना नगर: दशहरा मैदान में किसान कांग्रेस ने लगाई शीतल जल प्याऊ, विधायक जयवर्धन सिंह ने किया शुभारंभ, सरकार पर लगाए आरोप
गुना नानाखेड़ी मंडी में बंपर आवक के साथ किसानों की भारी भीड़ है। 9 अप्रैल को दशहरा मैदान में फसल बेचने आए किसानों के बीच राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह पहुंचे। किसान कांग्रेस ने लगाई शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ कर किसानों को पानी टेंट और उचित भाव देने के साथ किसानों से चर्चा की, समस्याओं को जाना। मौजूदा सरकार पर किसानों से वादा खिलाफी के आरोप लगाए है।