गुना नगर: मारपीट मामले में 7 साल से फरार वारंटी को कैंट थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
गुना कैंट थाना पुलिस ने स्थाई वारंटी पकड़ा है। 6 मई को थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने बताया, वर्ष 2019 में आरोपी धीरज लोधा निवासी कुसमोदा गुना पर मारपीट का मामला दर्ज हुआ था। न्यायालय की कार्यवाही से फरार रहने पर गिरफ्तारी वारंट जारी था। 6 मई को सूचना पर गिरफ्तार कर आरोपी धीरज लोधा को न्यायालय में पेश किया है।