करैरा की नारही पंचायत में बिजली के तारों से लगी आग, किसान की पूरी गृहस्थी जलकर राख!
मूंगफली बेचकर घर लाए ₹20 हजार नकद भी जले, मोटरसाइकिल, अनाज और दो बकरी के बच्चों की भी आग में गई जान।
करैरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत नारही में बिजली के तार आपस में टकराने से निकली चिंगारी ने किसान कल्याण जाटव और बिट्टी जाटव के परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया।
आग इतनी तेजी से फैली कि परिवार को संभलने तक का मौका नहीं मिला। घर में रखे ₹20 हजार नकद, अनाज, घरेलू सामान और मोटरसाइकिल आग की भेंट चढ़ गए। वहीं चार बकरी के बच्चों में से दो की जलने से मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि किसान मूंगफली की फसल बेचकर ₹20 हजार घर लाया था, लेकिन उसकी मेहनत की कमाई भी आग में जलकर राख हो गई।
अब पीड़ित परिवार ने प्रशासन और बिजली विभाग से नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई है।
सबसे बड़ा सवाल—आखिर इस गरीब किसान परिवार की उजड़ी गृहस्थी दोबारा कौन बसाएगा? क्या प्रशासन और बिजली विभाग पीड़ित परिवार की मदद के लिए आगे आएंगे?
अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने के लिए शुरू ऐप (Shuru App) डाउनलोड करें* 👇🏻
https://shuru.co.in/dl/hidh8a
Karera, Shivpuri | Nov 15, 2026