Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
No video available

पहली बारिश साल 2023 मंगलवार झमाझम बारिश ओलावृष्टि के साथ

Pauri, Garhwal | Mar 14, 2023

MORE NEWS

बिग ब्रेकिंग: नगरासू गुरुद्वारा मामले में बड़ा अपडेट 
गुरुद्वारे की छत पर डटे निहंग सिख अब नीचे आने को तैयार हो गए हैं। मोबाइल फोन पहुंचाए जाने के बाद बातचीत हुई, जिसमें पंजाब से आए निहंग सिखों के दल ने अहम भूमिका निभाई। आपसी सहमति बनने के बाद रास्ते में लगाए गए गद्दे भी हटा दिए गए हैं।
मामले के शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

बिग ब्रेकिंग: नगरासू गुरुद्वारा मामले में बड़ा अपडेट गुरुद्वारे की छत पर डटे निहंग सिख अब नीचे आने को तैयार हो गए हैं। मोबाइल फोन पहुंचाए जाने के बाद बातचीत हुई, जिसमें पंजाब से आए निहंग सिखों के दल ने अहम भूमिका निभाई। आपसी सहमति बनने के बाद रास्ते में लगाए गए गद्दे भी हटा दिए गए हैं। मामले के शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Pauri, Garhwal | Jun 23, 2026

शिवपुरी चौकी प्रभारी एसआई विनोद शर्मा की सड़क हादसे में मौत, स्कॉर्पियो गंगा में गिरी

रात्रि ड्यूटी के बाद चौकी लौटते समय हादसा, अनुमान लगाया जा रहा झपकी आने से अनियंत्रित होकर नदी में गिरी गाड़ी

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विनोद कुमार शर्मा का निधन हो गया। हादसा उस समय हुआ जब वह रात्रि ड्यूटी पूरी कर थाना मुनि की रेती से शिवपुरी चौकी लौट रहे थे। उनकी स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई से होते हुए गंगा नदी में जा गिरी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो (यूके07-1007) में विनोद शर्मा अकेले सवार थे। प्रारंभिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि हादसे की वजह वाहन चलाते समय नींद की झपकी आना बताई जा रही है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस, एसडीआरएफ और आपदा राहत दल तत्काल मौके पर पहुंचे। राहत दल ने राफ्ट के माध्यम से नदी से शव को बाहर निकालकर सड़क मार्ग तक पहुंचाया।

विनोद कुमार शर्मा मूल रूप से रानीपोखरी क्षेत्र के निवासी थे। वह वर्तमान में थाना मुनि की रेती क्षेत्र अंतर्गत शिवपुरी चौकी प्रभारी के पद पर तैनात थे। पुलिस विभाग में अपनी कर्तव्यनिष्ठा, सरल स्वभाव और मृदुभाषी व्यक्तित्व के कारण वह काफी लोकप्रिय थे। इससे पहले वह ढालवाला और कैलाश गेट चौकी में भी प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके थे। पुलिस सेवा से पहले वह सेना में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे।

उनके आकस्मिक निधन की खबर से पुलिस महकमे सहित रानीपोखरी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों और सहकर्मियों ने उन्हें एक समर्पित, मिलनसार और नेकदिल अधिकारी बताया। बताया जा रहा है कि उनके दूसरे भाई भी पुलिस विभाग में कार्यरत हैं।

शिवपुरी चौकी प्रभारी एसआई विनोद शर्मा की सड़क हादसे में मौत, स्कॉर्पियो गंगा में गिरी रात्रि ड्यूटी के बाद चौकी लौटते समय हादसा, अनुमान लगाया जा रहा झपकी आने से अनियंत्रित होकर नदी में गिरी गाड़ी ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विनोद कुमार शर्मा का निधन हो गया। हादसा उस समय हुआ जब वह रात्रि ड्यूटी पूरी कर थाना मुनि की रेती से शिवपुरी चौकी लौट रहे थे। उनकी स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई से होते हुए गंगा नदी में जा गिरी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो (यूके07-1007) में विनोद शर्मा अकेले सवार थे। प्रारंभिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि हादसे की वजह वाहन चलाते समय नींद की झपकी आना बताई जा रही है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस, एसडीआरएफ और आपदा राहत दल तत्काल मौके पर पहुंचे। राहत दल ने राफ्ट के माध्यम से नदी से शव को बाहर निकालकर सड़क मार्ग तक पहुंचाया। विनोद कुमार शर्मा मूल रूप से रानीपोखरी क्षेत्र के निवासी थे। वह वर्तमान में थाना मुनि की रेती क्षेत्र अंतर्गत शिवपुरी चौकी प्रभारी के पद पर तैनात थे। पुलिस विभाग में अपनी कर्तव्यनिष्ठा, सरल स्वभाव और मृदुभाषी व्यक्तित्व के कारण वह काफी लोकप्रिय थे। इससे पहले वह ढालवाला और कैलाश गेट चौकी में भी प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके थे। पुलिस सेवा से पहले वह सेना में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे। उनके आकस्मिक निधन की खबर से पुलिस महकमे सहित रानीपोखरी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों और सहकर्मियों ने उन्हें एक समर्पित, मिलनसार और नेकदिल अधिकारी बताया। बताया जा रहा है कि उनके दूसरे भाई भी पुलिस विभाग में कार्यरत हैं।

Pauri, Garhwal | Jun 23, 2026

#ननसू-गहड़-ख्युड़ क्षेत्र पहुंचीं कांग्रेस नेत्री अरूणा कुमार, सुनी जनसमस्याए

37 #विधानसभा पौड़ी सीट के अंतर्गत ननसू, गहड़ और ख्युड़ क्षेत्र के भ्रमण के दौरान कांग्रेस नेत्री अरूणा कुमार ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने पेयजल संकट, अधूरे आपदा सुरक्षा कार्य, आयुर्वेदिक अस्पताल के संचालन में देरी तथा SIR फॉर्म 6 और 7 उपलब्ध न होने की समस्याएं उठाईं। अरूणा कुमार ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के समाधान की मांग की और क्षेत्रवासियों से कांग्रेस के समर्थन की अपील की। #Pauri #Congress #ArunaKumar #UttarakhandPolitics #JanSampark

#ननसू-गहड़-ख्युड़ क्षेत्र पहुंचीं कांग्रेस नेत्री अरूणा कुमार, सुनी जनसमस्याए 37 #विधानसभा पौड़ी सीट के अंतर्गत ननसू, गहड़ और ख्युड़ क्षेत्र के भ्रमण के दौरान कांग्रेस नेत्री अरूणा कुमार ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने पेयजल संकट, अधूरे आपदा सुरक्षा कार्य, आयुर्वेदिक अस्पताल के संचालन में देरी तथा SIR फॉर्म 6 और 7 उपलब्ध न होने की समस्याएं उठाईं। अरूणा कुमार ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के समाधान की मांग की और क्षेत्रवासियों से कांग्रेस के समर्थन की अपील की। #Pauri #Congress #ArunaKumar #UttarakhandPolitics #JanSampark

Pauri, Garhwal | Jun 23, 2026