पलिया: ट्रक ने बाइक को रौंदा, नर्सिंग छात्राओं समेत तीन लोगों की हुई मौत
लखीमपुर जिले के भीरा-पलिया नेशनल हाईवे पर शनिवार दोपहर करीब तीन बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में नर्सिंग की दो छात्राओं समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में निघासन क्षेत्र के बोटनपुरवा निवासी 24 वर्षीय प्रियंका और 18 वर्षीय क्रांति शामिल हैं, जो भीरा के संतगढ़ स्थित कॉलेज में नर्सिंग की छात्रा थीं।