अंबिकापुर: अंबिकापुर के राजीव भवन में राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस जनों ने श्रद्धांजलि दी
दिनांक 21 मई 2026 दिन गुरुवार को शाम 4:00 बजे राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि पर राजीव भवन में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि मुंबई में हुए कांग्रेस के शताब्दी वर्ष अधिवेशन में राजीव गांधी ने कांग्रेस को मजबूत करने के लिए पदयात्रा का आह्वान किया था।