बिलारी: मुरादाबाद में विवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग और जान से मारने का प्रयास का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई
मुरादाबाद के अकबरपुर खास गांव में 22 जून 2025 को हुई शादी के बाद एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों पर अतिरिक्त दहेज की मांग, मारपीट और जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।