गोरखपुर: भाजपा ने जारी किया चुनावी घोषणा पत्र, शहर की जनता ने किया स्वागत तो कुछ ने जताया विरोध
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने अपना घोषणा पत्र संकल्प पत्र के रूप में आज जारी कर दिया है। घोषणा पत्र में कई लुभावने वादे किए गए हैं। इनमें मुख्य रूप से मुफ्त राशन को 2029 तक देने का वादा किया गया है। शहर की जनता ने इसका स्वागत किया वहीं कुछ लोगों ने विरोध भी दर्ज कराया।