गोरखपुर: महाराणा प्रताप महाविद्यालय जंगल भूषण में 17वें समावर्तन संस्कार समारोह का हुआ आयोजन
महाराणा प्रताप महाविद्यालय जंगल भूषण गोरखपुर में 17वें समावर्तन संस्कार समारोह का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर जयप्रकाश सैनी रहे उन्होंने कहा कि ज्ञान विज्ञान के साथ चरित्र से बना व्यक्ति ही सफलता की ऊंची से ऊंची उड़ान भर सकता है और आगे बढ़ सकता है।