गोरखपुर: गोरखपुर सदर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी काजल निषाद की सेहत में हो रहा तेजी से सुधार
समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी काजल निषाद का बीते दिनों गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान तबीयत ज्यादा खराब होने पर लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए रेफर किया गया था। उन्हें दिल में दर्द की शिकायत के बाद लखनऊ भेजा गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बताया कि उनके सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है और बहुत जल्द वह एक बार फिर चुनावी मैदान में होगी।