गोरखपुर: पशु तस्करी और धोखाधड़ी के आरोप में जगदीशपुर से एम्स पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
एम्स पुलिस ने इरशाद उर्फ गुड्डू नाम के एक पशु तस्कर के आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस पर धोखाधड़ी के तहत भी एम्स थाने में मुकदमा दर्ज था। इसे आज जगदीशपुर से गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने अदालत में पेश किया जहां से अदालत ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए इसे जेल रवाना कर दिया है। एम्स पुलिस को इस पशु तस्कर की काफी दिनों से तलाश थी।