देहरादून: राजकीय पॉलिटेक्निक, देहरादून में रोजगार मेले का आयोजन, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत
देहरादून की धर्मपुर विधानसभा में स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में प्राविधिक शिक्षा विभाग, उत्तराखंड की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने शिरकत की। इस दौरान छात्रों को रोजगार मेले में रोजगार उपलब्ध कराया गया।