देहरादून: दून अस्पताल,देहरादून की पुरानी बिल्डिंग में पानी की सप्लाई ठप, मरीज और तीमारदार परेशान,टैंकर से हो रही पानी की सप्लाई
दून अस्पताल, देहरादून की पुरानी बिल्डिंग में पानी की मोटर में खराबी आने से अस्पताल में पानी का संकट खड़ा हो गया है। टैंकरों की मदद से अस्पताल में पानी की सप्लाई की जा रही है। अस्पताल में पानी की किल्लत से मरीजों, तीमारदारों के साथ ही अस्पताल के स्टाफ को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।