देहरादून: रायपुर थाना पुलिस ने दून वर्ल्ड स्कूल, देहरादून के पास से एक शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की पांच स्कूटी बरामद
देहरादून की रायपुर थाना पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर मोहम्मद वाजिद, पुत्र मोहम्मद राशिद, निवासी भगत सिंह कॉलोनी, उम्र 22 वर्ष है को चोरी की पांच स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया है। 25.05.24 को वादी जुगल किशोर खत्री ने थाना रायपुर पर चन्दर रोड, देहरादून से स्कूटी चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी।