देहरादून: भाजपा के मंत्रियों की गिरती परफॉर्मेंस को लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट ने कहा, जनता ने मंत्रियों को नकारा
लोकसभा चुनाव में भाजपा के मंत्रियों की गिरती परफॉर्मेंस को लेकर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट का कहना है कि भाजपा के मंत्री लगातार प्रवासी बने रहते हैं और जनता ने उनके मंत्रियों को नकारा है। और यही कारण है कि इस बार भाजपा के मंत्रियों की परफॉर्मेंस में भी गिरावट आई है क्योंकि जो तमाम मुद्दे हैं उन मुद्दों पर उनके मंत्री काम नहीं करते।