शिवपुरी नगर: चिंताहरण मंदिर के पास घर में घुसा मगरमच्छ, जबड़ा खोलकर लोगों को डराया
शिवपुरी शहर के चिंताहरण मंदिर के पास शनिवार रात करीब 10 बजे एक मगरमच्छ अचानक एक घर में घुस गया, जिससे अफरातफरी मच गई। घर में मौजूद लोग घबरा गए और उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। यह घटना राजू बाथम के घर में हुई। परिवार और पड़ोसियों ने लाठियों की मदद से मगरमच्छ को बाहर निकालने का प्रयास किया। इस दौरान मगरमच्छ आक्रामक हो गया।