दातागंज: दातागंज तहसील क्षेत्र के सिमरिया तेदू खाम, शेरपुर, मौसम पुर, जटा और अटैना घाट का एडीएम और SDM ने किया निरीक्षण
रविवार को दातागंज तहसील क्षेत्र में एडीएम महेंद्र श्रीवास्तव एवं एसडीएम विनोद कुमार सिंह गंगा और रामगंगा पर बने तटबंध का निरीक्षण किया है। रामगंगा से प्रभावित गांव सिमरिया तेदू खाम, शेरपुर, मौसम पुर, गंगा से प्रभावित जटा तथा अटैना घाट का निरीक्षण किया गया है। इन सभी क्षेत्र में समुचित व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गये है।