कोलेबिरा: कोलेबिरा पुलिस की तत्परता से भटका नाबालिग सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा गया
कोलेबिरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़के के भटकने की सूचना मिलने पर कोलेबिरा थाना में सनहा संख्या-22/2026 दर्ज की गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बालक की तलाश शुरू की। पुलिस के प्रयास से नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया गया। उसकी पहचान सहयोग विलेज, मतरामेटा निवासी बालक के रूप में हुई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्चे को