गभाना: गभाना तहसील में अधिवक्ताओं ने फ्रंट कार्यालय खोलने के विरोध में किया धरना प्रदर्शन
गभाना तहसील में फ्रंट कार्यालय खोले जाने के शासनादेश के विरोध में अधिवक्ताओं का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। बुधवार को सुबह 11 बजे से दि अधिवक्ता बार एसोसिएशन और युवा राजस्व बार एसोसिएशन के बैनर तले वकीलों, कातिबों और स्टांप विक्रेताओं ने तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।