नबीनगर: खैरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना मोड़ से 14 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
नवीनगर प्रखंड के एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर खैरा थाना पुलिस ने थाना मोड़ के समीप छापेमारी कर एक व्यक्ति को 14 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल ने बताया कि बीते शाम पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 200 एमएल की 70 पाउच