बुलंदशहर: नगर के मोहल्ला फैसलाबाद निवासी महिला को दहेज के लिए किया प्रताड़ित व फोन पर दिया तीन तलाक, रिपोर्ट दर्ज
बुलंदशहर नगर के मोहल्ला फैसलाबाद निवासी एक महिला ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने और सऊदी से पति द्वारा फोन पर तीन तलाक देने का आरोप लगाते हुए नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। फैसलाबाद निवासी महिला का गांव कलौली निवासी व्यक्ति के साथ निकाह हुआ था। मामले में ससुराल पक्ष के 6 लोगों को नामजद करते हुए सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।