बुलंदशहर: जिले के साइबर क्राइम थाने में दर्ज हुआ पहला मुकदमा, प्रेमनगर निवासी केसाढ़े 4 लाख की ऑनलाइन धोखाधड़ी की दर्ज हुई रिपोर्ट
बुलंदशहर जिले के साइबर क्राइम थाने में पहला मुकदमा दर्ज हुआ है। साढ़े 4 लाख रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सिविल लाइन प्रेम नगर निवासी अमूल्य भारद्वाज के साथ धोखाधड़ी हुई है। किसी अज्ञात ने उनके खाते से ऑनलाइन साढ़े 4 लाख रूपए उड़ा दिए हैं। पीड़ित द्वारा शिकायत दिए जाने के बाद जांच के बाद दर्ज हुआ है मुकदमा।