बुलंदशहर: शिकारपुर में पुत्रों ने मां को मारपीट कर घर से बाहर निकाला, मां ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार
बुलंदशहर के शिकारपुर में कलयुगी पुत्रों द्वारा अपनी मां को मारपीट कर घर से बाहर निकलने का मामला सामने आया है। मां दर-दर की ठोकरे खाने को मजबूर है । जहां आज पड़ोसियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर एक मां ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।