बुलंदशहर: पानी निकासी की समस्या को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचीं गांव सुनहरा की मढ़ैया की दर्जनों महिलाएं
बुलंदशहर क्षेत्र के गांव सुनहरा की मढैया से दर्जनों महिलाएं शनिवार को एकत्र होकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने बताया कि गांव में पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। जिससे गंदा पानी वहीं भर जाता है और तरह-तरह की बीमारियां उत्पन्न हो रही हैं। महिलाओं ने अपनी समस्या को लेकर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया है, ताकि समस्या का समाधान जल्द से जल्द हो सके।