कटोरिया: जिलेबिया मोड़ पर सड़क हादसा, बाइक सवार सास-दामाद घायल
Katoria, Banka | May 9, 2025 सूईया- बेलहर रोड स्थित जिलेबिया मोड़ के पास शुक्रवार शाम को सड़क हादसे में बाइक सवार उदयपुरा निवासी लीलावती देवी एवं उसका दामाद आनंद साह जख्मी हो गया। जख्मी दोनों को शुक्रवार देर शाम करीब 7:30 बजे इलाज के लिए कटोरिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों सास- दामाद बाइक से सुल्तानगंज से उदयपुरा लौट रहा था।