कटोरिया: मध्य विद्यालय सुपाहा के पास बाइक की चपेट में आकर एक छात्रा हुई घायल
Katoria, Banka | May 8, 2025 मध्य विद्यालय सुपाहा के पास गुरुवार दोपहर को बाइक की चपेट में आकर 7वीं क्लास की एक छात्रा जख्मी हो गयी। जख्मी छात्रा गड़ना गांव के अरविंद दास की पुत्री प्रीति कुमारी बताया गया है। जिसे गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे इलाज के लिए कटोरिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।